बोल्ड फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के लिए इमरान हाशमी ने इस वजह से किया था हां? बोले- क्योंकि उसमें

Emraan Hashmi: बॉलीवुड के सीरियल किसर कहे जाने वाले एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' को लेकर बात की है। उन्होंने इस फिल्म को करने की असली वजह भी बताई है और साथ ही बताया है कि रणबीर कपूर की एनिमल आखिर क्यों बॉक्स ऑफिस पर सफल रही?

बोल्ड फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के लिए इमरान हाशमी ने इस वजह से किया था हां? बोले- क्योंकि उसमें

Emraan Hashmi On Insecure Actor: इन दिनों ओटीटी पर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ झंडे गाड़ रही है। आलिया भट्ट से लेकर करण जौहर ने फिल्म की तारीफ की है। इसी बीच इमरान का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक कड़वे सच और मेल एक्टर्स की मानसिकता को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने अपनी बोल्ड फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने ऐसे बी-ग्रेड फिल्म करने की लिए हां क्यों किया था?

इमरान हाशमी ने ‘द डर्टी पिक्चर’ को लेकर किया खुलासा (Emraan Hashmi On bold film the dirty picture)

इमरान हाशमी ने न्यूज 18 से मेल एक्टर्स की इनसिक्योरिटी के बारे में बात की। इमरान ने कहा कि इंडस्ट्री के मेल एक्टर हर फिल्म में खुद को ही हीरो देखना चाहते हैं। इसके अलावा ये भी बताया कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ट्रोल होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कैसे चली? उसके पीछे क्या वजह रही? उन्होंने कहा, “आज पर्दे पर ऐसे मर्दाना किरदारों को पसंद किया जा रहा है जिन्हें लोग टॉक्सिक कहते हैं। एनिमल के खिलाफ एक पूरी ब्रिगेड खड़ी थी, खूब आलोचना हुई, लेकिन फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। क्यों? क्योंकि लोग भले ही बाहर कुछ भी कहें, लेकिन वे टिकट खरीदकर सिनेमाघर जा रहे हैं। कहीं न कहीं बहुत से लोग उस किरदार की भावनाओं से खुद को जोड़ पा रहे थे।”

Emraan Hashmi On bold film the dirty picture

मेल एक्टर्स की इनसिक्योरिटी पर निशाना (Emraan Hashmi On Bollywood Insecure Actor)

इमरान हाशमी ने इंडस्ट्री के साथी कलाकारों को आईना दिखाते हुए कहा कि एक्टर्स को अपनी असुरक्षा (Insecurity) से बाहर आना होगा। उन्होंने कहा, “हमारी फिल्म इंडस्ट्री के मेल एक्टर्स बहुत इनसिक्योर रहते हैं। कितने लोग ‘हक’ जैसी फिल्म करने को तैयार होंगे जहां कहानी एक महिला के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है? हर कहानी में आदमी का ही जीतना जरूरी नहीं होता। मैंने खुद ‘द डर्टी पिक्चर’ जैसी फिल्म की थी क्योंकि उसमें मुझे सब्जेक्ट पसंद आया था, जबकि उसमें पूरी लाइमलाइट विद्या बालन के पास थी।”

Emraan Hashmi Yami Gautam Film Huq

‘हक’ की सफलता और मुस्लिम महिलाओं का संघर्ष (Emraan Hashmi Yami Gautam Film Huq)

बता दें, इमरान और यामी की फिल्म ‘हक’ मशहूर ‘शाह बानो केस’ पर आधारित है, जिसने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के लिए एक बड़ी कानूनी लड़ाई लड़ी थी। फिल्म में यामी गौतम ने शाजिया बानो का दमदार किरदार निभाया है, जबकि इमरान हाशमी उनके पति अब्बास खान के रूप में नजर आए हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में सफल होने के बाद अब ओटीटी पर भी धूम मचा रही है।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow