फराह खान ने सुंदर पिचाई के साथ फोटोज कीं शेयर, तो सलमान खान के जबरे फैन ने कर दी खास डिमांड
Farah Khan Photos with Sundar Pichai: फराह खान ने हाल ही में यूट्यूब इंडिया के ऑफिस का दौरा किया और वहां उनकी मुलाकात गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से हुई। फिल्म निर्माता ने पिचाई के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं।
Farah Khan Photos with Sundar Pichai: कोरियोग्राफर से फिल्म फिल्म मेकर-डायरेक्टर और फिर यूट्यूबर बनीं फराह खान ने हाल ही में यूट्यूब इंडिया के ऑफिस का दौरा किया और वहां उनकी मुलाकात गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से हुई। फराह खान ने इंस्टाग्राम पर सुंदर पिचाई और अन्य स्टाफ मेंबर्स के साथ अपनी फोटोज शेयर कीं।
सुंदर पिचाई के साथ अपनी फोटोज शेयर करते हुए फराह खान ने कैप्शन में लिखा, “जब आप गूगल को हंसा देते हैं… @sundarpichai इतने अच्छे मेजबान होने के लिए @youtubeindia का धन्यवाद.. #kundermeetsSunder।”
फराह खान की सुंदर पिचाई से मुलाकात पर इंटरनेट यूजर्स के रिएक्शंस
फराह की गूगल सीईओ से मुलाकात पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “एक दिन टॉम क्रूज भी आएगा @tomcruise।” फराह ने इंस्टाग्राम यूजर को जवाब देते हुए लिखा, “कोई शक!”
वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “मैडम, आपने बॉलीवुड को सिर्फ डांस नहीं, एक नया एटीट्यूड दिया है। आपका विज़न नेक्स्ट लेवल है।”
एक दूसरे यूजर ने लिखा, “@farahkhankunder क्या आपने उनसे अपनी सैलरी बढ़ाने के लिए कहा था?” इस पर फराह ने जवाब दिया, “जी हां, मैंने कहा था।” वहीं, एक ने पोस्ट पर कमेंट किया, “कोई साहब… फरहान खान का अपना ही अलग अंदाज है, वो अपने आस-पास के सभी लोगों को हंसाती रहती हैं।”
वहीं, एक यूजर ने कर दी अनोखी मांग
जबकि एक यूजर ने कर दी अलग ही मांग, “प्लीज @farahkhankunder, आप सिद्धार्थ आनंद और संदीप रेडी वंगा सर को बोलो ना कि वो लोग सलमान खान और रितिक रोशन और अनुष्का शर्मा को लेकर एक फिल्म बनाएं एक एक्शन थ्रिलर फिल्म जिसमें सलमान खान विलेन हों और रितिक रोशन हीरो प्लीज @farahkhankunder मैम मेरे लिए ये काम कर दो और कृपया मुझे सकारात्मक जवाब दें…”
फराह खान का यूट्यूब चैनल
फराह ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है और उनका एक फूड शो है, जिसमें वह अपने कुक दिलीप के साथ बड़े-बड़े फिल्मीं और गैर-फिल्मीं सेलेब्स के घर जाती हैं। और चिट-चैट करते हुए खाना बनाती हैं। उनके वीडियो वायरल हो जाते हैं और सुर्खियों में भी आ जाते हैं, क्योंकि फराह से बातचीत के दौरान मशहूर हस्तियां कुछ दिलचस्प बातें बताती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फराह खान के यूट्यूब चैनल के लगभग 27 लाख सब्सक्राइबर हैं।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?