परिणीति चोपड़ा से शादी पड़ी भारी?, राघव चड्ढा की छुट्टी पर कुमार विश्वास की ‘भविष्यवाणी’ हुई वायरल

Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग साल 2023 में शादी की थी। उसी समय कुमार विश्वास ने एक भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि इस बालक के साथ आगे कुछ भी सही नहीं होगा। अब लोगों का कहना है कि कुमार विश्वास ने जो कहा था वो सब सच हो रहा है।

परिणीति चोपड़ा से शादी पड़ी भारी?, राघव चड्ढा की छुट्टी पर कुमार विश्वास की ‘भविष्यवाणी’ हुई वायरल

Kumar Vishwas On Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) में इन दिनों मचे घमासान ने देश की राजनीति और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। राज्यसभा में ‘डिप्टी लीडर’ के पद से राघव चड्ढा को हटाए जाने के बाद से ही उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा भी लोगों के निशाने पर आ गई हैं। कई लोग एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं तो कई इसकी आलोचना कर रहे हैं। अब ऐसे में पुरानी कड़वाहटें और भविष्यवाणियां बाहर आ रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच बी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे मशहूर कवि कुमार विश्वास का करीब डेढ़ साल पुराना एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने राघव चड्ढा का नाम लिए बिना कुछ ऐसा ही होने का अंदेशा पहले ही जता दिया था यानी कह सकते हैं कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी।

कुमार विश्वास की राघव-परिणीति की शादी पर भविष्यवाणी (Kumar Vishwas On Raghav Chadha Marriage)

वायरल हो रहा पॉडकास्ट वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है। इसमें कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए राघव चड्ढा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, “आम आदमी पार्टी में अगला शिकार वह बालक होगा, जिसकी अपनी कोई खास राजनीतिक जमीन नहीं है, बस वह जरूरत से ज्यादा लोकप्रिय हो गया है।” कुमार विश्वास ने आगे चुटकी लेते हुए कहा था कि उस बालक ने एक बॉलीवुड ‘हीरोइन’ (परिणीति चोपड़ा) से शादी कर ली है और अब उसकी सोशल मीडिया रील्स चमकने लगी हैं।

Kumar Vishwas On Raghav Chadha Marriage

कुमार के मुताबिक, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व (अरविंद केजरीवाल) को किसी दूसरे की ‘आभा’ या बढ़ती लोकप्रियता बर्दाश्त नहीं होती। उन्होंने तब ही कह दिया था, “जब इसकी शादी हुई थी, तभी मैंने मान लिया था कि अब यह बालक गया। इसे ये लोग नहीं छोड़ेंगे।” राघव और परिणीति की शादी साल 2023 में हुई थी। कपल ने राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लिए थे। जिसके कई फोटो और वीडियो भी इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हुए थे।

राघव चड्ढा का पलटवार (Raghav Chadha On Remove Deputy Leader From Rajya Sabha)

पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने ‘X’ (ट्विटर) हैंडल पर एक शायराना और आक्रामक वीडियो जारी किया। राघव ने अपनी बात रखते हुए कहा, “जिन लोगों ने मेरी आवाज दबाने की कोशिश की है, वे मेरी खामोशी को मेरी हार न समझें। मैं वो दरिया हूँ जो वक्त आने पर सैलाब बन जाता है।” उनके इस बयान से साफ है कि वह हार मानने के मूड में नहीं हैं।

Kumar Vishwas On Raghav Chadha Marriage

अपनों के ही निशाने पर राघव

हैरानी की बात यह है कि राघव इस समय बाहरी विरोधियों से ज्यादा अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं। सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी जैसे दिग्गजों ने राघव पर सवालों की बौछार कर दी है। पार्टी के अंदर से आवाजें उठ रही हैं कि राघव भाजपा की कार्रवाई से डर गए हैं और उनके लिए नरम रुख अपना रहे हैं।

मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने तो उनकी निष्ठा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसा लग रहा है मानो राघव चड्ढा इस वक्त एक ऐसे राजनीतिक चक्रव्यूह में घिर गए हैं, जहां अरविंद केजरीवाल के ‘सैनिक’ ही उन पर आरोपों के तीर चला रहे हैं। राजनीति के जानकारों का मानना है कि बॉलीवुड और पॉलिटिक्स का यह मेल राघव के लिए फिलहाल कांटों भरी राह साबित हो रहा है।

 Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow