पत्नी के जबरन धर्म परिवर्तन की बातों पर इस्माइल दरबार ने तोड़ी चुप्पी, बेटे को लेकर कही ये बात

Ismail Darbar On Conversion: इस्माइल दरबार इन दिनों संजय लीला भंसाली संग झगड़े को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में उन्होंने इस मुद्दे पर बात की। साथ ही अपनी पत्नी के जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर भी खुलासा किया है।

पत्नी के जबरन धर्म परिवर्तन की बातों पर इस्माइल दरबार ने तोड़ी चुप्पी, बेटे को लेकर कही ये बात

Ismail Darbar On Conversion: फेमस म्यूजिशियन इस्माइल दरबार अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और दो शादियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन पर अक्सर आरोप लगते रहे हैं कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को धोखा दिया, दूसरी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराया और बेटे का नाम भी दुनिया को दिखाने के लिए कुछ और रखा। अब लंबे समय बाद इस्माइल दरबार ने खुद इन सभी विवादों और ट्रोलिंग पर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने जो कहा उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। स्माइल दरबार ने अपने परिवार के कई राज भी खोले।

इस्माइल दरबार ने पत्नी को लेकर की बात (Ismail Darbar On wife Conversion)

इस्माइल दरबार हाल ही में शुभोजीत घोष के यूट्यूब चैनल पर पहुंचे थे। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी आयशा (पहले प्रीति) को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बताया। उन्होंने कहा, “मेरी जिंदगी के पिछले 20 साल बेहद मुश्किलों भरे रहे हैं, लेकिन मैं आयशा को सैल्यूट करता हूं कि उन्होंने मुझे झेला। खुद संजय लीला भंसाली ने मुझसे कहा था कि अगर आयशा मेरी जिंदगी में न होतीं, तो मैं अब तक खत्म हो चुका होता।”

Ismail Darbar On wife Conversion

बेटे के नाम को लेकर इस्माइल दरबार का खुलासा (Ismail Darbar On son religion)

इस्माइल दरबार पर अक्सर यह आरोप लगता है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम जानबूझकर हिंदू और मुस्लिम दोनों रखा। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनके बेटे का नाम ‘ईमान’ खुद संजय लीला भंसाली ने रखा था। वहीं, घर में उसे ‘मान’ पुकारा जाता है। इस्माइल ने एक चौंकाने वाली बात यह भी बताई कि उनका बेटा हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करता है। वह पूजा करता है और माथे पर तिलक भी लगाता है। इस्माइल बोले, “मैंने उसे सिखाया है कि वह उस धर्म का सम्मान करें जिसमें पैदा हुआ है, लेकिन साथ ही दूसरे धर्मों का भी पूरा आदर करे।”

Ismail Darbar On wife Conversion

क्यों करनी पड़ी दूसरी शादी? (Ismail Darbar On his two marriage)

अपनी पहली पत्नी फरजाना के रहते हुए दूसरी शादी करने के सवाल पर इस्माइल ने बताया कि एक समय था जब उनके और फरजाना के बीच झगड़े चरम पर पहुंच गए थे। वह इतने परेशान हो गए थे कि दो महीने के लिए गायब हो गए और किसी को बिना बताए सूरत जाकर आयशा से शादी कर ली। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने आयशा पर धर्म परिवर्तन के लिए कभी दबाव नहीं बनाया था यह फैसला उनका खुद का था।

भंसाली से दोस्ती टूटने का मलाल (Ismail Darbar On Sanjay Leela Bhansali)

इंटरव्यू के दौरान इस्माइल ने संजय लीला भंसाली के साथ टूटे रिश्तों पर भी दुख जताया। उन्होंने बताया कि ‘हीरामंडी’ के समय तक उनके रिश्ते ठीक थे, लेकिन काम के दबाव और कुछ गलतफहमियों की वजह से वह दूर हो गए। भंसाली ने उन्हें ‘हीरामंडी’ के प्रीमियर पर भी बुलाया था, लेकिन तब तक इस्माइल का दिल टूट चुका था। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि काम के चक्कर में उन्होंने एक बहुत अच्छा दोस्त खो दिया।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow