केएल राहुल नहीं, इन दो बल्‍लेबाजों की वजह से जीती दिल्ली कैपिटल्स, कैफ बोले- उनकी तेज पारी ने मोमेंटम बदल दिया

RR vs DC: मोहम्मद कैफ दिल्‍ली कैपिटल्‍स की जीत में पथुम निसांका की तेज अर्धशतकीय पारी को अहम बताया है। इसके साथ ही उन्‍होंने नितीश राणा की पारी को मैच का मोमेंटम बदलने वाला बताया।

केएल राहुल नहीं, इन दो बल्‍लेबाजों की वजह से जीती दिल्ली कैपिटल्स, कैफ बोले- उनकी तेज पारी ने मोमेंटम बदल दिया

RR vs DC: जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में शुक्रवार रात आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने 226 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल किया और राजस्थान को 7 विकेट से हराया। भले इस मैच में डीसी की ओर से 75 रने की पारी खेलने वाले केएल राहुल को प्‍लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया, लेकिन इस जीत में सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका के विस्फोटक अर्धशतक और नितीश राणा की पारी का अहम योगदान रहा, जिससे मैच का मोमेंटम बदल गया। यह कहना है पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का।

‘अच्‍छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहे थे’

जियोहॉटस्टार पर बातचीत में मोहम्मद कैफ ने कहा कि पथुम निसांका को 62 रन की पारी काफी आत्मविश्वास देगी। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही वह अच्छी शुरुआत तो कर रहे थे, लेकिन उसे बड़ी पारी में बदल नहीं पा रहे थे। जब आपकी टीम में कोई अंतरराष्ट्रीय ओपनर होता है, तो आप उनसे बड़ी पारी खेलने की उम्मीद करते हैं। राजस्थान के खिलाफ यह मैच निसांका के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का सही समय था।

‘दिल्ली के ओपनर्स ने ऐसा नहीं होने दिया’

निसांका सीजन में बेहद खतरनाक दिखे और जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर जैसे गेंदबाजों पर हावी रहे। कैफ ने कहा कहा कि आर्चर और बर्गर आमतौर पर विरोधी बल्लेबाजों पर शुरुआत में ही दबाव डाल देते हैं, लेकिन दिल्ली के ओपनर्स ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने पावर प्ले में एक मजबूत स्कोर बनाया, जिसने लक्ष्य का पीछा करने की दिशा तय की। वह ओपनिंग पार्टनरशिप ही मुख्य कारण थी कि दिल्ली ने सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा किया।

नितीश की तेज पारी ने मोमेंटम बदल दिया

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर 33 रन की पारी खेलने वाले नितीश राणा को भी कैफ ने सराहा। उन्होंने कहा कि नितीश ने स्पिन के खिलाफ शानदार स्किल दिखाई। वह मैदान में उतरे और रवींद्र जडेजा का सामना किया, आसानी से छक्के मारे। उन्होंने पहली गेंद से ही अटैक किया और अपनी अच्छी फॉर्म का पूरा इस्तेमाल किया। उनकी तेज पारी ने मोमेंटम बदल दिया। दिल्ली ने पारी के मध्य ओवरों में जो दबदबा बनाया, उसमें राणा का योगदान अहम था। राणा सालों से ऐसा कर रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ बेशक दिल्ली हार गई, लेकिन उनकी 91 रन की पारी शानदार थी। उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और वह अच्छी पारियां खेल रहे हैं।

पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 110 रन की पार्टनरशिप

मैच की बात करें तो राजस्‍थान रॉयल्‍स ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के सामने 226 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। पथुम निसांका और केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स को मजबूत और विस्फोटक शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 110 रन जोड़े। इसी साझेदारी की बदौलत डीसी 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 226 रन बना सकी। निसांका ने 33 गेंदों पर 62 की पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने 40 गेंदों पर 75 रन बनाए और प्‍लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow