UP: भाजपा को 14 जिलाध्यक्ष मिले: वो 5 चेहरे जिन पर पार्टी ने फिर से जताया भरोसा; इस दागी नेता पर गिरी गाज!

UP Politics: उत्तर प्रदेश में BJP को 14 नए जिलाध्यक्ष मिल गए हैं। जानिए, कौन से वो 5 चेहरे हैं जिन पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है। साथ ही किस दागी नेता पर गाज गिरी है।

UP: भाजपा को 14 जिलाध्यक्ष मिले: वो 5 चेहरे जिन पर पार्टी ने फिर से जताया भरोसा; इस दागी नेता पर गिरी गाज!

UP Politics: उत्तर प्रदेश में BJP ने 14 नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिसमें पार्टी ने जातीय संतुलन साधने की कोशिश की है। नए चयनित जिलाध्यक्षों में 7 सामान्य वर्ग, 6 पिछड़ी जातियों और 1 अनुसूचित जाति से हैं। इनमें से 5 पुराने चेहरों को फिर से जिम्मेदारी दी गई है।

5 चेहरों पर पार्टी ने दोबारा जताया भरोसा

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के गृह जनपद जालौन में उर्विजा दीक्षित को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के जिले कौशांबी में भी धर्मराज मौर्या को दोबारा जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा अलीगढ़ जिले में कृष्णपाल सिंह, अलीगढ़ महानगर में राजीव शर्मा और फिरोजाबाद जिले में उदय प्रताप सिंह पर भी भाजपा ने दोबारा भरोसा जताया है।

दागी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को हटाया गया

इसके अलावा, फतेहपुर के दागी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को BJP ने पद से हटा दिया है। उन पर संगठन में पद दिलाने के लिए 50 लाख रुपये की मांग करने के गंभीर आरोप लगे थे। उनकी जगह अब अन्नू श्रीवास्तव को फतेहपुर का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

अब तक 53 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त

इससे पहले 17 मार्च को 98 संगठनात्मक जिलों में से 70 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। अब कुल मिलाकर 84 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पूरी हो चुकी है, जबकि 14 पद अभी भी खाली हैं। अब तक पार्टी ने 53 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। 31 पुराने जिलाध्यक्षों को दोबारा मौका दिया है।

अब तक घोषित जिलाध्यक्षों में-

श्रेणी / जाति संख्या
सामान्य वर्ग 45
अनुसूचित जाति 7
पिछड़ी जातियां 32
कायस्थ 4
ब्राह्मण 21
वैश्य 5
ठाकुर समाज 13

फतेहपुर के अलावा यहां बदले गए जिलाध्यक्ष

-जौनपुर में संगठनात्मक बदलाव करते हुए पुष्पराज सिंह की जगह अजीत प्रजापति को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

-हापुड़ में नरेश तोमर को हटाकर कविता माधरे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

-मेरठ जिले में शिवकुमार राणा की जगह हरवीर लाल को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

-हाथरस में शरद माहेश्वरी को हटाते हुए प्रेमसिंह कुशवाहा को जिलाध्यक्ष पद की कमान दी गई है।

-एटा में संदीप जैन की जगह प्रमोद गुप्ता को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

-झांसी महानगर में हेमंत परिहार को हटाकर सुधीर सिंह को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

-हमीरपुर में सुनील पाठक की जगह अब शकुंतला निषाद जिलाध्यक्ष होंगी।

-बाराबंकी में संगठन ने अरविंद मौर्या को हटाकर राम सिंह वर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

यूपी में BJP के 14 नए जिला अध्यक्षों के नाम

क्षेत्र जिला जिलाध्यक्ष वर्ग
पश्चिम मेरठ जिला हरवीर पाल पिछड़ा
पश्चिम हापुड़ कविता माधरे अनुसूचित
बुंदेलखंड फिरोजाबाद जिला उदय प्रताप सिंह सामान्य
बुंदेलखंड हाथरस प्रेम सिंह कुशवाहा पिछड़ा
बुंदेलखंड अलीगढ़ महानगर रजनी शर्मा सामान्य
बुंदेलखंड अलीगढ़ जिला सिंह लाला कृष्ण पाल सामान्य
बुंदेलखंड एटा प्रमोद गुप्ता सामान्य
कानपुर जालौन उर्जिता दीक्षित सामान्य
कानपुर झांसी महानगर सुधीर सिंह सामान्य
कानपुर हमीरपुर शकुंतला निषाद पिछड़ा
कानपुर फतेहपुर अतुल श्रीवास्तव सामान्य
अवध बाराबंकी राम सिंह वर्मा पिछड़ा
काशी जौनपुर अजीत प्रजापति पिछड़ा
काशी कौशांबी धर्मराज मौर्या पिछड़ा

भाजपा ने उत्तर प्रदेश को कुल 98 संगठनात्मक जिलों में बांटा है। जनवरी के पहले सप्ताह से ही इन जिलों में चुनाव प्रक्रिया जारी थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर विरोध, खींचतान और नेताओं के दबाव के चलते प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सभी जिलों में एक साथ जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं कर सके।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow