U19 वर्ल्डकप के सुपर 6 के लिए भारत समेत इन 6 टीमों ने किया क्वालीफाई, जानें पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया का हाल

U19 World Cup Super 6 Scenario: आईसीसी मेंस अंडर 19 वर्ल्डकप 2026 के सुपर 6 स्टेज के लिए अब तक 4 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिसमें भारत, श्रीलंका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं।

U19 वर्ल्डकप के सुपर 6 के लिए भारत समेत इन 6 टीमों ने किया क्वालीफाई, जानें पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया का हाल

Super 6 Qualified Teams: आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स दौर की रेस तेज हो चुकी है। अब तक चार टीमों ने सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन रेस में अभी भी 12 टीमें शामिल हैं। भले ही अगले दौरे के लिए चार टीमें क्वालीफाई कर चुकी हों, लेकिन अभी तक किसी भी टीम का पूरी तरह से पत्ता नहीं कटा है।

ग्रुप ए से श्रीलंका ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर सुपर सिक्स का टिकट हासिल किया है। वहीं ग्रुप डी से भारतीय टीम क्वालीफाई कर चुकी है। ग्रुप सी से इंग्लैंड ने सुपर सिक्स में एंट्री कर ली है, जबकि ग्रुप डी से अफगानिस्तान सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।

सुपर 6 में 12 टीमों के लिए जगह

आपको बता दें कि 16 टीमों में से 12 टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी, और हर ग्रुप से सिर्फ एक टीम ही डिसक्वालीफाई होगी। ग्रुप डी से तंजानिया का सुपर सिक्स से बाहर होना तय माना जा रहा है। वहीं ग्रुप सी से स्कॉटलैंड या जिम्बाब्वे में से कोई एक टीम बाहर होगी, जबकि इंग्लैंड, पाकिस्तान और एक अन्य टीम के सुपर सिक्स में पहुंचने की संभावना है।

ग्रुप बी की बात करें तो अमेरिका की टीम ने दो मैच खेले हैं लेकिन एक भी मुकाबला नहीं जीता है, ऐसे में उसका ग्रुप बी से बाहर होना तय माना जा रहा है। वहीं न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें अगले दौर में जगह बना सकती हैं। भारतीय टीम वाले ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड का भी अगले दौर में जाना तय माना जा रहा है। वहीं श्रीलंका के साथ जापान की टीम सुपर सिक्स की रेस से बाहर हो सकती है।

टीम इंडिया 5 बार जीत चुकी है खिताब

सुपर सिक्स में भी दो ग्रुप बनाए जाएंगे, और हर ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। आपको बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम भारत है, जिसने अब तक पांच बार खिताब जीता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने चार और पाकिस्तान ने दो बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। भारतीय टीम के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो उसने अपने पहले मुकाबले में यूएसए को 6 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश को 18 रन से मात दी। अब भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow