Raja Shivaji Box Office Collection Day 2: रितेश की ‘राजा शिवाजी’ ने रचा इतिहास, दूसरे दिन कलेक्शन हुआ जबरदस्त

Riteish Deshmukh Raja Shivaji movie: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म ने दो दिनों में ही इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने वो करिश्मा कर दिखाया है जो किसी ने सोचा भी नहीं था। वहीं इसने आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' को भी पटखनी दे दी है।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 2: रितेश की ‘राजा शिवाजी’ ने रचा इतिहास, दूसरे दिन कलेक्शन हुआ जबरदस्त

Raja Shivaji Box Office Collection Day 2: जब इतिहास के पन्नों से छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता बड़े पर्दे पर उतरती है, तो दर्शकों का जोश सातवें आसमान पर होना लाजिमी है। रितेश देशमुख की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा ही करिश्मा कर दिखाया है। रिलीज के पहले दिन मराठी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाने के बाद, अब दूसरे दिन के आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि ये फिल्म रुकने वाली नहीं है। रितेश और जेनेलिया की इस फिल्म ने महज 48 घंटों के अंदर 20 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, जो किसी भी मराठी फिल्म के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी का धमका (Raja Shivaji Box Office Collection Day 2)

ट्रेड एनालिस्ट और इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने अपने दूसरे दिन करीब 10.55 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। गौर करने वाली बात यह है कि यह फिल्म न सिर्फ महाराष्ट्र के मराठी भाषी दर्शकों को पसंद आ रही है, बल्कि हिंदी बेल्ट में भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरे दिन हिंदी वर्जन ने 3.40 करोड़ रुपये और मराठी वर्जन ने 7.15 करोड़ रुपये की कमाई की। अगर इन शुरुआती आंकड़ों को सही माना जाए, तो फिल्म का कुल कलेक्शन अब 21.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 2

जुनैद खान की फिल्म को पछाड़ा (Raja Shivaji Beat Junaid Khan Film Ek Din)

सिनेमाघरों में इस हफ्ते एक बड़ा मुकाबला देखने को मिला। रितेश की ‘राजा शिवाजी’ का सीधा मुकाबला आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ से था। इस फिल्म से साउथ की स्टार साई पल्लवी ने बॉलीवुड में कदम रखा था और इसे लेकर काफी चर्चा भी थी। लेकिन ‘राजा शिवाजी’ की आंधी के सामने ‘एक दिन’ टिक नहीं पाई। निगेटिव रिव्यूज और कमजोर कहानी की वजह से जुनैद की फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई, जबकि रितेश देशमुख की फिल्म को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 2

क्यों खास है ‘राजा शिवाजी’? (Raja Shivaji Creates History)

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसका डायरेक्शन और स्टार कास्ट है। रितेश देशमुख ने खुद इसे डायरेक्ट किया है और लीड रोल में भी वही नजर आ रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और भाग्यश्री जैसे दिग्गजों के कैमियो और सपोर्टिंग रोल्स ने इसे एक ग्रैंड फिल्म बना दिया है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी दूसरे दिन भी लगभग 29 प्रतिशत रही, जो दर्शाती है कि फिल्म को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में थिएटर्स पहुँच रहे हैं। मराठी सिनेमा के लिए यह फिल्म एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow