GT vs SRH मुकाबले में आज फिर होगी चौके-छक्कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

GT vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2026 के प्‍लेऑफ में सबसे पहले पहुंचने के लिए आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में जंग होगी। इससे पहले आप यहां पिच रिपोर्ट पढ़ सकते हैं।

GT vs SRH मुकाबले में आज फिर होगी चौके-छक्कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

GT vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2026 में आज मंगलवार को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। एसआरएच 14 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है तो जीटी 14 अंक और थोड़ा कम रन रेट होने के चलते तीसरे नंबर पर है। दोनों में से जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो 14 अंक के साथ ही पहले स्थान पर काबिज आरसीबी को पछाड़ते हुए 16 अंक के साथ पहला स्थान हासिल कर लेगी। ऐसे में दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने की पूरी उम्मीद है। आइये इससे पहले अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम की पिच की बात करें तो इसी सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स ने मेजबान गुजरात टाइटंस के खिलाफ 205 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था। लेकिन, इस सीजन में यह मैदान सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले मैदानों में से एक नहीं रहा है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 181 रहा है। खासकर तेज गेंदबाजों के लिए इस बार यह मैदान ज्‍यादा फ़ायदेमंद रहा है, जिन्होंने प्रति ओवर 9 से भी कम रन दिए हैं।

मैच से पहले तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का बयान

मैच से पहले गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने दूसरे हाफ में तरोताजा रहने के महत्‍व पर जोर देते हुए कहा कि यहां से थकान और मानसिक थकान हावी होने लगती है। इसलिए बस यही कोशिश करनी होगी कि आप इस पर काबू रखें और यह सुनिश्चित करें कि आप जितना हो सके, तरोताजा महसूस करें। यहीं पर खेल के पेशेवर पहलू की सबसे ज्‍यादा जरुरत पड़ती है, खासकर टूर्नामेंट के आखिरी दौर में।

पैट कमिंस वापसी से मिली प्रेरणा

वहीं, एसआरएच के हेड कोच डेनियल विटोरी ने मैच से पहले कहा कि पैट कमिंस जो सबसे अहम चीज टीम में लाते हैं, वह खेल की समझ है, लेकिन साथ ही एक शांति भी और सभी खिलाड़ी उससे प्रेरणा लेते हैं। जब आप बड़े स्कोर का बचाव कर रहे होते हैं, तो मैदान पर बहुत कुछ चल रहा होता है। ऐसे में शांत दिमाग रखना टीम के लिए सचमुच बहुत मददगार साबित होता है।

सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वॉड

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, ज़ीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेंस फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार।

गुजरात टाइटंस फुल स्क्वॉड

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow