AUS vs ENG, 1st Test: ट्रैविस हेड का तूफानी शतक, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त

AUS vs ENG, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने दूसरी इनिंग में तेजतर्रार शतक ठोका।

AUS vs ENG, 1st Test: ट्रैविस हेड का तूफानी शतक, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त

AUS vs ENG, 1st Test in Ashes Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर पहला मैच जीत लिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 172 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 132 के स्कोर पर ऑलआउट कर 40 रन की बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 164 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य दिया।

इंग्लैंड से मिले 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में ट्रैविस हेड और जेक वेदराल्ड बतौर ओपनर उतरे। हालांकि मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जेक वेदराल्ड 34 गेंद में 3 चौकों के साथ 23 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने कमाल की बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का बखूबी सामना किया।

इस दौरान ट्रैविस हेड ने अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक ठोका। ट्रैविस हेड ने 83 गेंद में 16 चौकों और 4 छक्कों के साथ 123 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ साथी खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन का साथ देने के लिए आए और दोनों ने आसानी से टीम को जीत दिला दी।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow