1 मिनट 55 सेकेंड में toxic का फुल धमाका! विवादों के बीच VFX और एक्शन देख फैंस हुए दीवाने

Yash Film Toxic Teaser: 1 मिनट 55 सेकेंड में रिलीज हुआ 'Toxic' का फुल धमाका ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस छोटे से क्लिप में हाई-वोल्टेज VFX और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस ने फैंस का दिल जीत लिया है।

1 मिनट 55 सेकेंड में toxic का फुल धमाका! विवादों के बीच VFX और एक्शन देख फैंस हुए दीवाने

Yash Film Toxic Teaser: साउथ के सुपरस्टार यश की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक‘ का फर्स्ट टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसे देखने के बाद फैंस और भी उत्साहित हो उठे हैं। करीब 1 मिनट 55 सेकेंड के इस टीजर में यश के धमाकेदार अंदाज के साथ-साथ फिल्म के विलन की भी एक झलक मिलती है, जो मलयालम के स्टार टोविनो थोमस हैं।

एक्शन सीन्स और मार-धाड़ का दौर

टीजर की शुरुआत यश के किरदार ‘राया’ से होती है, जो कहते हैं, “इस बार जंग अलग है।” इसके बाद एक शख्स उन्हें चेतावनी देता है कि उनकी मक्कारी भी अलग है। बता दें, इस भयंकर एक्शन सीन्स में मार-धाड़ का दौर चलता है, जिसमें एक बेड तोड़ने वाली सीन भी शामिल है। अंत में टोविनो थोमस का एक बातचीत सुनाई देता है, “आई एम होम डैडी,” जो दर्शकों के बीच एक अलग किस्म का उत्साह पैदा कर रहा है।

इतना ही नहीं, टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं जबरदस्त हैं। कुछ ने कहा कि ये फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो निश्चित है, तो कोई यश के स्वैग और फिल्म की डार्क थीम के कॉम्बिनेशन की तारीफ कर रहा है। साथ ही, फिल्म के वीएफएक्स को भी खूब सराहा जा रहा है।

24 घंटे में यूट्यूब पर 78 मिलियन से ज्यादा व्यूज

बता दें, ‘KGF 2’ का टीजर पहले 24 घंटे में यूट्यूब पर 78 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिया था। सिर्फ ये पहले 24 घंटे में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया इंडियन फिल्म टीजर बना। यूट्यूब पर ये 1 मिलियन लाइक्स लेकर आया और 1 घंटे 17 मिनट में सबसे तेज 100 मिलियन यूट्यूब व्यूज लेकर आने वाला इंडियन फिल्म टीजर बन गया था और आज भी ‘KGF 2’ का टीजर सबसे ज्यादा देखा गया, इंडियन फिल्म टीजर्स की लिस्ट में टॉप 3 में आता है।

लड़की के साथ गाड़ी में मीनाक आउट करते नजर आए

यश के बर्थडे के अवसर पर 8 जनवरी को फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया था, जिसमें यश एक लड़की के साथ गाड़ी में मीनाक आउट करते नजर आए थे। उस दौरान कुछ विवाद भी हुआ था क्योंकि फिल्म के कुछ एडिट किए गए अश्लील सीन को लेकर एक ईसाई संस्था और राज्य महिला आयोग ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके चलते निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर भी हुई थी।

दरअसल, ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयंतारा, रुकमणि वसंत, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जिन्होंने यश के साथ मिलकर इसकी कहानी भी लिखी है। ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी और ‘टॉक्सिक’ का सामना उसी दिन डायरेक्टर आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ से होगा। ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की ये दूसरी फिल्म रणवीर सिंह, सारा अली खान, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सुपरस्टार्स के साथ बनी है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow