सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव, ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर बताया क्यों करेंगे पहले बॉलिंग

IPL 2026, SRH vs LSG Update: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जीत का खाता खोलना चाहेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव, ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर बताया क्यों करेंगे पहले बॉलिंग

IPL 2026, SRH vs LSG Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दसवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।दोनों टीमों का पहले मुकाबले में प्रदर्शन एक जैसा ही रहा था। जहां लखनऊ को पहले ही मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शिकस्त दी थी, तो दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने दूसरे मुकाबले में जीत हासिल की थी। हालांकि, सीजन की शुरुआत उनकी भी खराब रही थी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्हें पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

ऋषभ पंत ने क्यों चुनी बॉलिंग?

यह सनराइजर्स हैदराबाद का तीसरा मुकाबला है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन दूसरी बार मैदान पर उतर रही है। एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि पिच अच्छी लग रही है और सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे मजबूत कड़ी उनकी बल्लेबाजी है, इसलिए वे पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे ताकि दूसरी पारी में उन पर दबाव बनाया जा सके। दूसरी ओर ईशान किशन ने टीम में दो बदलाव किए हैं। लियम लिविंगस्टन और हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है।

टॉस जीतने के बाद ऋषभ पंत ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा है, उन्हें पहले बल्लेबाजी करने देते हैं, और दूसरी पारी में हम उन पर दबाव डालेंगे। यह कोई नई चुनौती नहीं है, लेकिन यह एक ऐसी टीम है जो हमें नुकसान पहुँचा सकती है। विकेट निश्चित रूप से अच्छा लग रहा है, लेकिन इसमें कुछ तो बात है। हो सकता है कि पहले 6 ओवरों के बाद गेंद थोड़ा रुककर आए। सिर्फ़ एक बदलाव हुआ है, नॉर्किया की जगह मणिमारन सिद्धार्थ टीम में आए हैं।

ईशान किशन ने कहा, “बहुत खुश हूँ, अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलना हमेशा अच्छा लगता है। प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं। लियम लिविंगस्टन और हर्षल पटेल टीम में आए हैं। हर्षल ने यहाँ हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है, और लिवी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से कुछ ओवर डाल सकते हैं। सही फैसले लेना सबसे ज़रूरी है। अच्छी कोशिश करें और अपनी योजनाओं को ठीक से लागू करें। दो अंक हासिल करना ज़रूरी है, लेकिन हमें शांत रहना होगा और एक समय में एक ही मैच पर ध्यान देना होगा।

SRH के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूशन: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी और जीशान अंसारी।
LSG के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूशन:आयुष बदोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, एनरिक नॉर्किया और हिम्मत सिंह।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow