बॉलीवुड का वो सुपरस्टार जिसने दी 29 ब्लॉकबस्टर फिल्में, जानिए इस एक्टर का नाम?

Bollywood Superstar: बॉलीवुड के इतिहास में एक ऐसे सुपरस्टार भी हुए हैं, जिन्होंने एक ही एक्ट्रेस के साथ मिलकर 29 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और दर्शकों के दिलों पर राज किया…

बॉलीवुड का वो सुपरस्टार जिसने दी 29 ब्लॉकबस्टर फिल्में, जानिए इस एक्टर का नाम?

Bollywood Superstar: आज भले ही अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का ‘महानायक’ कहा जाता है, लेकिन ये उपाधि उनसे पहले किसी और को मिली थी। बंगाली सिनेमा के दिग्गज कलाकार उत्तम कुमार को। बता दें कि उत्तम कुमार जिन्हें आज भी बंगाली सिनेमा के पहले सुपरस्टार के रूप में याद किया जाता है, उनका जन्म 1926 में कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम अरुण कुमार चटोपाध्याय था। घर चलाने के लिए वे क्लर्क की नौकरी करते थे, लेकिन अभिनय का जुनून उन्हें हमेशा प्रेरित करता रहा। वे दिन में ऑफिस में काम करते और शाम को थिएटर में, अपने सपने को साकार करने के लिए अथक प्रयास करते रहे।

फ्लॉप जनरल मास्टर

लेकिन उनकी शुरुआत आसान नहीं थी। एक समय ऐसा भी था जब उत्तम कुमार को ‘फ्लॉप जनरल मास्टर’ कहा जाता था क्योंकि उनकी कई फिल्में लगातार असफल रहीं। लोग उन्हें असफल कलाकार मानने लगे थे। लेकिन उत्तम कुमार ने हार नहीं मानी और एक दमदार वापसी की। 1952 में आई फिल्म ‘बासु परिवार’,’सन्यासी राजा’, ‘स्त्री’ जैसी कई फिल्में उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म के बाद उनकी किस्मत चमक उठी और उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं।

सुपरस्टार उत्तम कुमार

बता दें कि उत्तम कुमार खुद अभिनेत्री सुचित्रा सेन को अपनी सफलता का श्रेय देते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उनकी सुचित्रा सेन से मुलाकात न हुई होती, तो शायद वे कभी ‘महानायक’ नहीं बन पाते। दोनों ने साथ में लगभग 30 फिल्मों में काम किया और उनमें से 29 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं।

कला और सिनेमा में अतुलनीय योगदान

उत्तम कुमार ने सिर्फ बंगाली सिनेमा में ही नहीं, बल्कि हिंदी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी। उनके कला और सिनेमा में अतुलनीय योगदान को सम्मानित करने के लिए कोलकाता में एक मेट्रो स्टेशन का नाम उनके नाम पर रखा गया है। टॉलीगंज मेट्रो स्टेशन को अब ‘महानायक उत्तम कुमार’ के नाम से जाना जाता है।

उत्तम कुमार ने दो बार शादी की। पहली शादी गौरी चटर्जी से हुई और दूसरी दिग्गज बंगाली अभिनेत्री सुप्रिया देवी से। उनके बेटे गौतम चटर्जी उनकी पहली पत्नी के बेटे हैं। उत्तम कुमार आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी। वे न केवल बंगाली सिनेमा के, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के एक महान कलाकार थे।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow