तलाक के बाद Hardik Pandya का खुल्लम-खुल्ला प्यार हुआ कन्फर्म? रूमर्ड GF संग रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें वायरल

Hardik Pandya girlfriend News: तलाक के बाद एक बार फिर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का अपने प्रेमिका के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिनमें वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बेहद प्यार भरे मूड में दिख रहे हैं...

तलाक के बाद Hardik Pandya का खुल्लम-खुल्ला प्यार हुआ कन्फर्म? रूमर्ड GF संग रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें वायरल

Hardik Pandya girlfriend News: टीम इंडिया के स्टार हार्दिक पांड्या का लाइफस्टाइल एक बार फिर सुर्खियों में है। साथ ही ऑलराउंडर स्टार ने अपने 32वें जन्मदिन से पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अकेले नहीं है, हार्दिक के साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं। इस तस्वीर में उनका चेहरा खुशी और प्यार से भरा हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने एक तरीके से खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार किया है। हालांकि, दोनों की और से अभी भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

तलाक के बाद Hardik Pandya का खुल्लम-खुल्ला प्यार हुआ कन्फर्म?

इतना ही नहीं, मुंबई एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका के साथ देखा गया। दोनों एक साथ ट्विनिंग करते हुए ब्लैक आउटफिट में दिखे। पहली बार ऐसा है जब दोनों खुल्लम-खुल्ला साथ नजर आए हैं। बता दें कि हार्दिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, और उनके इस नए दोस्ती का लोगों को उत्सुकता से इंतजार था।

यहां तक कि उन्होंने अपनी महंगी पीली लेम्बोर्गिनी उरुस कार से उतरकर अपने नए साथी के साथ फोटोज क्लिक करवाईं। ये पहली बार है जब हार्दिक और माहिका एक साथ सार्वजनिक रूप से स्पॉट हुए हैं। तस्वीरों में दोनों का पोज बेहद पोजिटिव और खुशहाल दिखाई दे रहा है, जिसमें क्रिकेटर माहिका को आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हुए भी नजर आए।

दोनों की उम्र में है 7 साल का अंतर

दरअसल, हार्दिक का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को हुआ था, और उनकी उम्र 31 साल है। तो वहीं, माहिका का जन्म 2001 में हुआ था, जो साल 2025 में अपना 23वां जन्मदिन मनाएंगी। बता दें कि दोनों के बीच लगभग 7 साल का अंतर है। माहिका ने अपनी पढ़ाई दिल्ली, गुजरात और अमेरिका में पूरी की है। वो एक सर्टिफाइड लीन सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट धारक और एडवांस योगा इंस्ट्रक्टर हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने एक फ्रीलांसर के रूप में की है, जिसमें उन्होंने रैपर रागा के म्यूजिक वीडियो में भी भाग लिया है।

हार्दिक पांड्या और माहिका, तस्वीरें वायरल

साथ ही छोटी-बड़ी कई फिल्मों में वे अलग-अलग रोल में नजर आ चुकी हैं। माहिका ने ऑस्कर विनिंग डॉक्यूमेंट्री ‘इनटू द डस्क’ में भी काम किया है, जिसे निर्देशक ऑरलैंडो वॉन आइन्सिडेल ने निर्देशित किया था। 2019 में उन्होंने ओमंग कुमार की फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में भी अभिनय किया जिसमें विवेक ओबेरॉय मेन रोल में थी।

इतना ही नहीं, ये कदम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस और क्रिकेट प्रेमी इस नए लिंक को लेकर एक्साइटेड हैं कि क्या ये नई मोहब्बत पारिवारिक जीवन को खुशियों से भर देगी। दरअसल, हार्दिक पांड्या और माहिका दोनों की ओर कोई भी ऑफिशियल जानकारी इस पर अभी तक नहीं आई है।

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow