ट्रांसजेंडर बिल में बदलाव पर जया बच्चन का फूटा गुस्सा, बोलीं- ये अधिकार छीन लेगा
Jaya Bachchan Opposed Transgender Persons Amendment Bills: इन समय राज्यसभा में ट्रांसजेंडर पर्सन्स अमेंडमेंट बिल पर तीखी बहस हो रही है। पक्ष-विपक्ष अपनी बातें रख रहे हैं। अब ऐसे में जया बच्चन का गुस्सा फूट पड़ा वह इस बिल में संशोधन के खिलाफ हैं। वह बोलते-बोलते इमोशनल हो गईं।
Jaya Bachchan strongly opposes Transgender Amendment bill in Parliament: संसद के गलियारों में बुधवार का दिन काफी गहमागहमी भरा रहा। राज्यसभा में जब ‘ट्रांसजेंडर पर्सन्स अमेंडमेंट बिल’ (संशोधन विधेयक) पर बहस शुरू हुई, तो सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस बहस के समय समाजवादी पार्टी की सांसद और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने सरकार के इस कदम की कड़ी आलोचना की। बिल का विरोध करते हुए जया बच्चन इतनी भावुक हो गईं कि बोलते-बोलते वह इमोशनल हो गईं।
जया बच्चन ने किया ट्रांसजेंडर बिल में बदलाव का विरोध (Jaya Bachchan Angry on Transgender Amendment bill)
जया बच्चन ने बहस की शुरुआत में ही साफ कर दिया कि यह प्रस्तावित बदलाव ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों का हनन है। उन्होंने सरकार को याद दिलाते हुए कहा, “साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था, जिसमें ट्रांसजेंडर्स को उनकी पहचान का अधिकार दिया गया था। लेकिन यह नया बिल उनकी उसी पहचान को छीनने की कोशिश कर रहा है। यह जेंडर आइडेंटिटी के मामले में आगे बढ़ने के बजाय कदम पीछे खींचने जैसा है।”

मेडिकल बोर्ड की जांच पर उठाए सवाल (Transgender Persons Amendment Bills)
विधेयक के कुछ कड़े प्रावधानों पर चिंता जताते हुए जया बच्चन ने कहा कि राज्य द्वारा गठित ‘मेडिकल बोर्ड’ ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को ऐसी अपमानजनक जांच प्रक्रियाओं से गुजार सकता है, जो उनके आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि किसी की पहचान साबित करने के लिए उसे ऐसी प्रक्रियाओं से क्यों गुजरना पड़े जो किसी भी इंसान की गरिमा के खिलाफ हों?

संसद में प्रतिनिधि भेजने की मांग (Jaya Bachchan In Parliament)
जया बच्चन ने इस मुद्दे पर सिर्फ आलोचना ही नहीं की, बल्कि एक ठोस सुझाव भी दिया। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा, “संसद में ट्रांसजेंडर समुदाय का अपना एक प्रतिनिधि होना चाहिए। जब तक इस समुदाय का कोई व्यक्ति सीधे तौर पर सदन में बैठकर अपनी बात नहीं रखेगा, तब तक उनके असली मुद्दों और तकलीफों को सही ढंग से नहीं समझा जा सकता।”

संशोधन के बाद होगा बड़ा बदलाव
जया बच्चन का मानना है कि इस संशोधन के बाद ट्रांसजेंडर की परिभाषा काफी सीमित हो जाएगी। इससे ‘ट्रांस मेन’, ‘ट्रांस वुमन’ और ‘नॉन-बाइनरी’ लोग कानूनी सुरक्षा के दायरे से बाहर हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह बिल इसी रूप में पास होता है, तो एक बड़ा वर्ग कानूनी अधिकारों से वंचित रह जाएगा।
फिलहाल, इस बिल को लेकर संसद से लेकर सड़क तक विरोध के सुर तेज हो रहे हैं। जया बच्चन के इस कड़े रुख और भावुक अपील ने सोशल मीडिया पर भी एक नई बहस छेड़ दी है, जहां लोग ट्रांसजेंडर समुदाय के मानवीय अधिकारों की वकालत कर रहे हैं।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?