क्या जॉनी लीवर बनने वाले हैं ससुर? बेटे जेसी के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल, अफवाहें हुई तेज
Jessy Lever Viral Video: हाल ही में बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन जॉनी लीवर की प्राइवेट लाइफ को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। जॉनी लीवर अपने बेटे जेसी के साथ एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए, जिससे अफवाहें तेज हो गई हैं कि वो जल्द ही ससुर बनने वाले हैं।
Jessy Lever Viral Video: बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन जॉनी लीवर को फिल्मी दुनिया में चार दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। यूं तो जॉनी लीवर कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अपने करियर में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए फेमस जॉनी लीवर अब कम ही फिल्मों में नजर आते हैं, लेकिन आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं।
जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर भी फिल्म इंडस्ट्री में धीरे-धीरे पिता से अलग अपनी पहचान बना रही हैं। बता दें, जेमी कपिल शर्मा स्टारर ‘किस किस को प्यार करूं 2’ में भी नजर आई थीं, लेकिन जॉनी लीवर के बेटे जेसी लीवर ज्यादा चर्चा में रहना नहीं पसंद करते। हाल ही में जेसी लीवर का एक वीडियो सामने आया है, जिसके चलते उनकी चर्चा तेज हो गई है।
जेसी के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल
हाल ही में, जेसी लीवर का एक स्पॉटेड वीडियो सामने आया है, जिसमें जेसी के साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी नजर आ रही हैं। जेसी का ये वीडियो सामने आने के बाद उनके और इस मिस्ट्री गर्ल के चर्चे शुरू हो गए हैं, जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि ये कोई और नहीं जॉनी लीवर की होने वाली बहू और जेसी की गर्लफ्रेंड हैं। वीडियो में जेसी ब्लैक जींस और व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं।
तो वहीं दूसरी ओर उनके साथ नजर आ रहीं मिस्ट्री गर्ल ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में काफी स्टाइलिश और प्यारी लग रही हैं। जेसी लीवर का मिस्ट्री गर्ल के साथ ये वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स का कहना है कि दोनों एक-दूसरे के साथ जिस तरह कम्फर्टेबल हैं और साथ पोज कर रहे हैं और इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे इनके बीच कोई तो खिचड़ी पक रही है। कई ने मिस्ट्री गर्ल को लेकर दावा किया कि ये जेसी की गर्लफ्रेंड है। तो वहीं, कुछ पूछ रहे हैं कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन है? लेकिन, अब तक जेसी या परिवार के किसी अन्य सदस्य की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर जेसी लीवर की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर स्टारकिड के 2 लाख के करीब फॉलोअर हैं।
निकलना बहुत ही जोखिम भरा था
बता दें, जॉनी लीवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे जेसी को लेकर बताया था कि जेसी एक गंभीर बीमारी से जूझ चुके हैं। जेसी की गर्दन में ट्यूमर था, जिसे निकलना बहुत ही जोखिम भरा था और डॉक्टर्स ने कहना था कि उसके आंखों की रोशनी जाने और पैरालिसिस का खतरा है। उस समय जेसी की उम्र 12 साल थी, लेकिन बाद में पूरा परिवार जेसी को लेकर अमेरिका गया और वहां जेसी का ऑपरेशन कराया, जो सफल रहा और आज जेसी पूरी तरह स्वस्थ और कैंसर फ्री है।
Original Source - Patrika Live News
What's Your Reaction?