अनुराग कश्यप ने लिया पीएम मोदी का नाम, CBFC पर भड़कते हुए कहा- जब कास्ट सिस्टम ही नहीं तो….

Anurag Kashyap On Phule: अनुराग कश्यप ने फुले मूवी को लेकर विवाद पर अपनी बात कही है। उन्होंने CBFC पर जमकर नाराजगी जताई है और एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अनुराग कश्यप ने लिया पीएम मोदी का नाम, CBFC पर भड़कते हुए कहा- जब कास्ट सिस्टम ही नहीं तो….

Anurag Kashyap On Phule Controversy: बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की अपकमिंग फिल्म ‘फुले’ पहले 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन विवादों और सेंसर बोर्ड की आपत्तियों की वजह से अब इसे 25 अप्रैल तक टाल दिया गया है। 

इस बीच फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने CBFC पर जमकर नाराजगी जताई है और जातिवाद पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।

CBFC को लेकर क्या बोले अनुराग कश्यप?

Anurag Kashyap On Phule
अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इसमें लिखा-“धड़क 2 की स्क्रीनिंग के वक्त CBFC ने कहा कि मोदी जी ने देश में कास्ट सिस्टम खत्म कर दिया है। इसी आधार पर ‘संतोष’ फिल्म भी भारत में रिलीज नहीं हुई। अब ‘फुले’ पर ब्राह्मणों को आपत्ति है। जब जातिवाद ही नहीं है तो ब्राह्मण को क्यों परेशानी हो रही है?”

उन्होंने आगे लिखा-“आपकी क्यों सुलग रही है। जब कास्ट सिस्टम था नहीं तो ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले क्यों थे। या तो आपका ब्राह्मणवाद अस्तित्व में ही ही नहीं है, क्योंकि मोदी जी जिनके हिसाब से भारत में कास्ट सिस्टम नहीं है?” उन्होंने और भी बहुत कुछ लिखा है आप भी देखिए उनकी ये पोस्ट:

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रिया

अनुराग कश्यप के बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग CBFC के रुख को संवेदनशील विषयों से बचने की कोशिश मान रहे हैं, तो कुछ इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर सेंसरशिप बता रहे हैं। वहीं कुछ सच्चाई का साथ देने के लिए अनुराग को सलाम करते दिखे। 

CBFC ने ‘फुले’ फिल्म से क्या हटवाया?

CBFC ने ‘फुले’ फिल्म को ‘U’ सर्टिफिकेट तो दे दिया है, लेकिन साथ में कुछ शब्दों को हटाने के निर्देश दिए, जैसे ‘पेशवाई’, ‘मांग’, ‘महार’ आदि। फिल्म के निर्देशक अनंत महादेवन ने कहा कि उन्होंने सेंसर बोर्ड के सभी निर्देशों का पालन किया है।

फुले फिल्म की कहानी 

‘फुले’ फिल्म भारतीय समाज सुधारकों ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है। ये फिल्म जातिवाद, शिक्षा और सामाजिक सुधार जैसे मुद्दों को उठाती है, जो भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं।

फुले की नई रिलीज डेट 

ये फिल्म अब 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये पहले 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। 

Original Source - Patrika Live News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow